Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

विश्वकर्मा मंदिर में गूंजा मोदी के जन्मदिन का जश्न, पिंडरा में जुटे भाजपा कार्यकर्ता।

संवाददाता: आशीष सिंह 

पिंडरा/ वाराणसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के झँझौर स्थित भगवान श्री विश्वकर्मा जी मंदिर में धूमधाम से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम के आयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रविशंकर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया है। उनके नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!