आज सुबह आकाशीय बिजली की चपेट में आईं दो महिलाएं, जिसमें युवती की मौत , दूसरी महिला को आया होस ।

संवाददाता: निलेश पटेल
रामनगर/जौनपुर
बतादे कि जौनपुर जिले के रामनगर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा बलभद्रपुर में बुधवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। खेत की ओर गईं दो महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर लेकर पहुंचे।
सीएचसी पर तैनात चिकित्सक डॉ. विनोद गुप्ता ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। घायल श्रद्धा (20) पुत्री रमापति पटेल और शोभावती (32) पत्नी राहुल पटेल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने श्रद्धा को मृत घोषित कर दिया, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शोभावती की हालत में सुधार बताया जा रहा है। होस में आ गई है।
बताया जा रहा है कि मृतका श्रद्धा तीन बहनों में सबसे छोटी थी। वह पॉलिटेक्निक की तैयारी कर रही थी और अपनी मां के साथ घर पर रहती थी। श्रद्धा के पिता मुंबई में एक कंपनी में हैंडलूम का काम करते हैं और परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार सुबह से ही मौसम खराब था। इसी दौरान दोनों महिलाएं खेत की ओर गई थीं। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गईं।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घायल शोभावती के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। हादसे के बाद क्षेत्र में आकाशीय बिजली को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है।




