Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

संगठन की मजबूती के साथ 2027 में जीत का परचम लहराने का आह्वान: अनुप्रिया पटेल।

संवाददाता: आशीष सिंह 

सोनभद्र

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की उपस्थिति में रविवार को जनपद सोनभद्र में जिला कार्यकर्ता समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की जोशपूर्ण मौजूदगी देखने को मिली। कार्यकर्ताओं के उत्साह और एकजुटता ने संगठन की मजबूत स्थिति का परिचय दिया।
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की बढ़ती ताकत के पीछे कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत और समर्पण महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज अपना दल (एस) का झंडा ही नहीं, बल्कि पार्टी का संघर्ष, विचार और संदेश भी घर-घर तक पहुंच रहा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के विस्तार को और गति देने तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हुए प्रदेश में अपना दल (एस) का परचम लहराने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

कार्यकर्ता समागम में मौजूद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, जनसंपर्क बढ़ाने और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!