जलजमाव से राहत के लिए विधायक डॉ. सुनील पटेल ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

रोहनिया/वाराणसी
रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के करौंदी, सुसुवाही, वृंदावन, गौतम नगर, विश्वकर्मा नगर, अनंतपुरम एवं चितईपुर क्षेत्रों में जलजमाव की गंभीर समस्या को देखते हुए विधायक डॉ. सुनील पटेल ने विवेकानंद पुरम कॉलोनी में निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लॉक मुख्य सीवर को मड-पंप एवं अस्थाई पाइपलाइन के माध्यम से मुख्य सीवर से जोड़ने के लिए नगर निगम अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि मुख्य सीवर आपस में जुड़ने के बाद जलजमाव की समस्या के शीघ्र समाधान की उम्मीद है। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने को कहा। स्थानीय लोगों ने समस्या के त्वरित समाधान की पहल पर विधायक का आभार जताया। मौके पर स्थानीय पार्षद, नगर निगम अधिकारीगण, मानस सिंह, विनोद पटेल, राजकुमार वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




