यूपी
विवाहिता की मौत के मामले में प्रधान समेत 5 पर गंभीर आरोप, परिजनों का हंगामा; 3 आरोपी जेल भेजे गए।

संवाददाता:ब्यूरो आलोक सिंह
सीतापुर
कोतवाली देहात क्षेत्र के सोनारी गांव में विवाहिता की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया। घटना के बाद मायके पक्ष के परिजनों ने सोनारी प्रधान समेत पांच लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर बताए जा रहे हैं।
परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



