Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

सुरेरी फीडर पर 132 केवी पावर हाउस निर्माण की दिशा में विधायक डॉ. आर.के. पटेल की पहल।

संवाददाता: आशीष सिंह 

मड़ियाहूं, जौनपुर 

मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने सुरेरी फीडर पर प्रस्तावित 132 केवी पावर हाउस के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने विभागीय अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं क्षेत्रीय लेखपाल की उपस्थिति में प्रस्तावित स्थल का भौगोलिक निरीक्षण कर स्थलीय सत्यापन कराया। विधायक ने कहा कि परियोजना के साकार होने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था और बेहतर होगी तथा उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि मड़ियाहूं का विकास, जनसुविधाओं का विस्तार और क्षेत्रवासियों की बेहतर जीवन-व्यवस्था उनकी प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!