Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

शिवकाशी फाउंडेशन के संस्थापक ने कैंसर मरीजों के लिए दान दी 12 व्हीलचेयर।

संवाददाता: अशीष सिंह 

पिंडरा

कैंसर मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और उनके आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से द शिवकाशी फाउंडेशन संस्था भानपुर पिंडरा की ओर से महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर एवं होमी भाभा कैंसर अस्पताल, वाराणसी को सोमवार को 12 व्हीलचेयर दान की गईं।

फाउंडेशन की इस पहल पर कैंसर सेंटर के उप निदेशक डॉ. बीके मिश्रा ने संस्था के संस्थापक रवि शंकर सिंह को आभार पत्र सौपकर संस्था के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहाकि फाउंडेशन की ओर से किया गया यह सहयोग कैंसर मरीजों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। व्हीलचेयर उपलब्ध होने से उपचार के दौरान मरीजों की आवाजाही, सुविधा और आराम में सुधार होगा तथा जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल परिसर में आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!