यूपी
थाना रोहनिया, ग्राम बछाँव में दीवार गिरने से दो बच्चियों की पानी में डूबकर मौत।

जिला क्राइम संवाददाता: रमेश कुमार शर्मा
वाराणसी
थाना रोहनिया क्षेत्र के ग्राम बछाँव में 11 नवंबर 2026 की रात करीब साढ़े 12 से 1 बजे के बीच दीवार गिरने से दो बच्चियां बगल के तालाब में गिर गईं, जिससे दोनों की मौत हो गई।
> आज दिन बुधवार को रात्रि में साढ़े 12 से 1 बजे के बीच कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना रोहनिया को सूचना मिली कि रोहनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बछाँव में एक परिवार के घर की दीवार टूट जाने के कारण बगल में ही जो तालाब था, उसमें उनकी दो बच्चियां गिर गईं। इस सूचना के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और फायर टीम और एसडीआरएफ की टीम को भी अवगत कराया गया। इसमें दो बच्चियों की दुखद मौत हो गई और दोनों के शवों को बरामद कर लिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और जो विधिक कार्यवाही है, वो की जा रही है।




