हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 3 अभियुक्तों को थाना बिलासपुर पुलिस द्वारा मुठभेड में किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल (पिस्टल), 1 नाजायज तमंचा, खोखा व जिंदा कारतूस आदि बरामद।

संवाददाता: शारिक खां
रामपुर
दिनांक 8.10.2026 को थाना बिलासपुर क्षेत्रान्तर्गत संदीप चौहान उर्फ सनी उर्फ सानिया पुत्र तेजपाल निवासी मोहम्मदगंज थाना मीरगंज जनपद बरेली हाल निवासी मोहल्ला सुभाष नगर थाना बिलासपुर जनपद रामपुर की शराब के ठेके के पास 3 बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी ।
वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना बिलासपुर पर मु0अ0स0-359/2026 धारा- 103(1)/61(2) बीएनएस बनाम 1. रम्मी पुत्र सुखदेव नि0 आश्रम कालोनी डिबडिबा थाना बिलासपुर रामपुर 2. विशाल उर्फ टेबलेट पुत्र नामालूम नि0 अज्ञात 3. एक व्यक्ति अज्ञात पंजीकृत किया गया था। विवेचनात्मक कार्यवाही से अभियुक्त आदित्य उर्फ आदि पुत्र चितवंत चौधरी नि0 ग्राम खानपुर थाना बिलासपुर रामपुर का नाम प्रकाश में आया ।
रामपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में, अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी बिलासपुर के पर्यवेक्षण में दिनांक 10.10.2026 की रात्रि में थाना बिलासपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर टैमरा चौराहे के पास चैकिंग/गस्त के दौरान 3 संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया । अभियुक्तगण द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया गया, आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करते हुए 3 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया । जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त रणवीर सिंह उर्फ रम्मी उपरोक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1-रणवीर सिंह उर्फ रम्मी पुत्र शिवदोष उर्फ सुखदेव निवासी ग्राम डिबडिबा, थाना बिलासपुर, रामपुर
2-विशाल मिस्त्री उर्फ टैबलेट पुत्र हरी मिस्त्री निवासी आश्रम कॉलोनी के पास डिबडिबा, थाना बिलासपुर, रामपुर
3-आदित्य उर्फ आदि पुत्र चितवंत चौधरी निवासी ग्राम खानपुर थाना बिलासपुर, रामपुर
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि दिनांक 8.10.2026 को दिन में डिबडिबा शराब के ठेके के पास हमने सन्नी उर्फ सनिया उर्फ सन्दीप चौहान की इन्ही अस्लहो से गोली मारकर हत्या कर दी, हम उसे मारकर मौके से भाग गये थे ।
बरामदगी का विवरण-
अभियुक्त आदित्य उर्फ आदि से आलाकत्ल एक अदद पिस्टल (.32 बोर), 1 खोखा कारतूस, और 1 जिंदा कारतूस (.32 बोर)।
अभियुक्त रणवीर सिंह उर्फ रम्मी से एक अदद तमंचा (315 बोर), जिसकी नाल में 1 खोखा कारतूस फंसा था।
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल स्पलेंडर प्लस, जिसे अभियुक्तों द्वारा दिल्ली जाते समय मुरादाबाद रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ा किया गया था। इसे पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त विशाल की निशादेही पर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पार्किंग से बरामद किया गया।
पंजीकृत अभियोग / धाराओं की वृद्धि-
मु0अ0सं0-359/2026, धारा- 103(1) / 61(2) बीएनएस में धारा- 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
पुलिस मुठभेड के संबंध में थाना बिलासपुर पर मु0अ0सं0-360/2026, धारा- 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।




