Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

मनरेगा योजना से बने अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिला राशन।

संवाददाता: आशीष सिंह 

रोहनिया,/वाराणसी

रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लहिया में मनरेगा योजना के अंतर्गत ग्राम विकास विभाग के सहयोग से निर्मित अन्नपूर्णा भवन का शनिवार को विधायक डॉ. सुनील पटेल ने विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को राशन सामग्री का वितरण भी किया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि अन्नपूर्णा भवन ग्रामीण क्षेत्र में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाएगा। इससे पात्र लाभार्थियों को समय पर राशन उपलब्ध होगा तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के संचालन में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांवों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और ग्रामीण विकास को गति देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सचिव अजीत पटेल, विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल, युवा मंच जिलाध्यक्ष मानस सिंह, जोन अध्यक्ष दिनेश पटेल, श्यामबली पटेल, विनोद पटेल सहित ग्रामसभा के प्रधान, कोटेदार तथा बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने अन्नपूर्णा भवन के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी पहल बताया। समारोह का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा और उपस्थित लोगों ने विधायक का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!