Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ।

संवाददाता: शारिक खान 

रामपुर 

जनपद में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, सफाई कर्मियों को किट और श्रम विभाग के लाभार्थियों को एफडी वितरित

आउटसोर्स कर्मचारियों को बेहतर पारिश्रमिक, सेवा संबंधी सुविधाएं और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मा. शहर विधायक आकाश सक्सेना, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्रीमती सना खानम, जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार की उपस्थिति में लखनऊ में आयोजित मा. मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का विकास भवन सभागार में लाइव प्रसारण किया गया, जिसे अधिकारियों, आउटसोर्स कर्मचारियों एवं अन्य उपस्थित लोगों ने देखा और सुना कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो का अनावरण, वेबसाइट एवं पोर्टल के शुभारंभ के साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों के बढ़े हुए पारिश्रमिक तथा उन्हें मिलने वाली अन्य सुविधाओं की जानकारी दी गई।

इस दौरान शहर विधायक श्री आकाश सक्सेना ने कहा कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन से आउटसोर्स कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने इस पहल के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित आउटसोर्स कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि बढ़ा हुआ पारिश्रमिक मिलने से कर्मचारियों को अपने परिवार की जरूरतें पूरी करने और बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने में मदद मिलेगी। आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में की गई यह पहल उनके भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी शहर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके हितों का ध्यान रखने से उन्हें बेहतर कार्य वातावरण और नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मियों को सफाई किट वितरित की गई। साथ ही श्रम विभाग की भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार योजना के अंतर्गत पांच लाभार्थी बच्चों के लिए 25-25 हजार रुपये की एफडी उनके अभिभावकों को प्रदान की गई।

एफडी प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में कमल सिंह की पुत्री प्रियांशी, अजय कुमार की पुत्री आराध्या, श्रीमती फराहा की पुत्री ईरम, किरण पाल की पुत्री कनक तथा हरि शंकर की पुत्री पूर्वी शामिल हैं कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति सहित संबंधित विभागों के अधिकारी समस्त विभागों के आउटसोर्स कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!