चोरों ने एक ही रात में एक घर एक स्कूल में चोरी कर लाखों के जेवर नगद और कागजात को गायब किया।

मिर्जापुर
राजगढ़ थाना क्षेत्र के भावा गांव में एक घर और एक स्कूल में एक ही रात में चोरों ने चोरी करके कई लाख के गहने नकदी और स्कूल से नगद सहित कंप्यूटर हार्ड डिस्क स्कूल के कागजात और ₹20000 की चोरी करनी। सुबह होने पर गृह स्वामी और स्कूल संचालक को पता चला मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने का बात कहा।
भावा गांव स्थित संतोष कुमार सिंह पुत्र वंश नारायण सिंह का पक्का मकान है बुधवार की रात्रि भोजन करने के बाद पति-पत्नी घर के बरामदे में सो गए और बेटा शिवम छत के ऊपर जाकर सो गया रात्रि में कर दूसरी मंजिल से घुसकर नीचे आए और सभी घरों का दरवाजा बंद करके जिस घर में पैसा और जेवर रखे थे उसे घर का ताला खोलकर अलमारी का ताला तोड़कर संतोष की बेटी का 40 ग्राम सोने का हार दो बिछुआ दो अंगूठी एक झुमका एक झाला ले जाने के साथ उनके पत्नी का एक कमरबंद 18 लच्छा एक पैजनी 20 ग्राम सोने का एक झुमका और 50 ग्राम का दोषी कड़ी उठा ले गए साथ ही कुछ नगदी भी ले गए।
गृह स्वामी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चोर घर में कैसे घुसे और कैसे चोरी करके निकल गए समझ में नहीं आ रहा है।
वहीं दूसरी तरफ इसी गांव के बसंतपुर पर््वे पर ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल में भी चोरी हो गया यहां पर चोरों ने स्कूल से बच्चों को पढ़ने के लिए लगा दो कंप्यूटर एक हार्ड डिस्क 20000 नगर और स्कूल के सारे कागजात चोरी कर लिए।
विद्यालय के प्रबंधक गुड्डू सिंह पटेल ने बताया कि चोरों ने अलमारी तोड़कर नगद और कागजात तथा कमरे का ताला तोड़कर दो कंप्यूटर और हार्ड डिस्क चुरा ले गए।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजगढ़ वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिली है पुलिस को मौके पर भेजा गया था फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है मैं से मामले को देख रहा हूं जल्द से जल्द खुलासा होगा।
*नहीं हुआ बड़ी चोरियों का खुलासा पुलिस की कार्यशैली से लोग नाराज*
8 महीने के अंदर राजगढ़ क्षेत्र के भावां लालपुर डढ़िया बघौड़ा इमलिया चौरासी में बड़ी चोरियां हुई लेकिन पुलिस किसी भी चोरी का पर्दाफाश नहीं कर सकी जिससे पुलिस के कार्यशैली पर लोगों का विश्वास घटता जा रहा है।
14 अगस्त 25 को भावां बाजार में दो ज्वेलरी की दुकानों से कई लाख का गहना बघोड़ा में प्रकाश सोनी के घर और दुकान से ज्वेलरी की चोरी एक ही रात में डढ़िया लालपुर मड़िहान बाजार से दुकानों में लगा तीन जनरेटर चोरों ने चुरा लिया लेकिन पुलिस आज तक किसी भी चोर को नहीं पकड़ पाई बल्कि एक लकीर पड़कर फकीर को पीट रही है
लोगों का कहना है एक महिला पत्रकार के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर छ आरोपियों को पकड़ लिया लेकिन 8 महीने बीत जाने के बाद छ चोरियों मे एक भी चोर को नहीं पकड़ पाई।




