Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

पांच पिपिया अवैध कच्ची शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार।

संवाददाता: जितेंद्र जायसवाल सपालू 

फूलपुर वाराणसी 

फूलपुर थाना पुलिस व आबकारी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करवल बस्ती के पास से पांच पिपिया में भरी करीब 50 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार रविवार को उपनिरीक्षक अमरजीत सिंह,उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव,उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक अनिल कुमार,उपनिरीक्षक आकाश गोंड व हमराहियों व आबकारी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति सफेद रंग की पिपिया में कच्ची शराब लेकर बेचने जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने करवल बस्ती के पास घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।

 

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने अपना नाम अमित कुमार करवल (25) निवासी करवल बस्ती थाना फूलपुर, छेदीलाल बिंद (32) निवासी सुरही थाना फूलपुर तथा फूलचंद जायसवार (68) निवासी सेहमलपुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर बताया।

तलाशी के दौरान अमित कुमार व छेदीलाल के पास चार पिपिया में करीब 40 लीटर तथा फूलचंद के पास एक पिपिया में करीब 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर नमूना सील किया और तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!