Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

शाहबाद पुलिस को बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के मामले का आरोपी गिरफ्तार।

संवाददाता:शारिक खान 

रामपुर 

थाना शाहबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के चर्चित मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर की गई।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को वादी निजाम खान निवासी मोहल्ला फर्राशान कस्बा शाहबाद की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 193/2026, धारा 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि दुकान की रखवाली कर रहे अबरुख (अकबरस) पुत्र वली मोहम्मद निवासी लखरंजगंज, थाना शाहबाद पर जान से मारने की नीयत से गंभीर हमला किया गया था।

जनपद रामपुर के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह (आईपीएस) के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह (पीपीएस) एवं क्षेत्राधिकारी शाहबाद देवकी नंदन (पीपीएस) के पर्यवेक्षण में थाना शाहबाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी अनिल पुत्र शिशुपाल निवासी ग्राम जाहिदपुर, थाना शाहबाद को 20 जुलाई 2026 को ग्राम जाहिदपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि घायल अबरुख की उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने के बाद मुकदमे में धारा 103(1), 109(1), 309(6) एवं 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर दी गई है। मामले की विवेचना निरीक्षक जयप्रकाश सिंह द्वारा की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अनिल (उम्र लगभग 33 वर्ष) का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके विरुद्ध एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अतिशय जैन, उपनिरीक्षक सुमित कुमार, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार तथा कांस्टेबल मोहित कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!