Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

सीतापुर पुलिस ने CEIR पोर्टल से ढूंढा गुम हुआ मोबाइल, महिला को किया सुपुर्द।

संवाददाता: ब्यूरो आलोक सिंह

सीतापुर 

सीतापुर में मछरेहटा थाना पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से एक महिला का गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसे वापस सौंप दिया। मुसौली मजरा बड़रवा निवासी सत्यवती पत्नी राजकुमार ने अपना Samsung Galaxy A03 मोबाइल खो जाने की सूचना थाना मछरेहटा में दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने CEIR पोर्टल, तकनीकी सहायता और सर्विलांस की मदद से मोबाइल की तलाश शुरू की। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश और क्षेत्राधिकारी मिश्रिख बृजेश कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के दौरान 21 जुलाई को मोबाइल बरामद कर उसकी स्वामिनी को सकुशल सौंप दिया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर महिला ने सीतापुर पुलिस के कार्य की सराहना की। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत थाने में सूचना दर्ज कराएं, ताकि CEIR पोर्टल के माध्यम से उसे खोजने की कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!