जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों से मिलीं सांसद प्रिया सरोज, हरसंभव समर्थन का दिया भरोसा।

जौनपुर
जंतर-मंतर पर विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में समाजवादी पार्टी की मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज पहुंचीं। उन्होंने छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना तथा उनके संघर्ष को न्यायोचित बताया। सांसद ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और छात्रों की आवाज़ को अनसुना नहीं किया जाना चाहिए।
प्रिया सरोज ने आश्वासन दिया कि वह छात्रों की मांगों को संसद में प्रमुखता से उठाएंगी और संबंधित मंत्रालय के समक्ष भी मजबूती से रखेंगी। उनके समर्थन से आंदोलनरत छात्रों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। छात्रों ने सांसद का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और आंदोलन से जुड़े प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।




