Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

थाना कांट पुलिस टीम द्वारा वांछित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

संवाददाता: राजेश कुमार मंडल प्रभारी

शाहजहांपुर

पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम तथा क्रियाशील व चिन्हित किये गये अपराधियों/वांछित/वारण्टी, अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान, रोकथाम मादक पदार्थ/अवैध शराब शस्त्र, बिक्री- निर्माण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कांट के नेतृत्व में थाना कांट पुलिस टीम को बडी सफलता प्राप्त हुई ।

 

दिनांक 13.07.2026 को वादी द्वारा थाना कांट पर तहरीर दी गई कि उसकी पुत्री को अभियुक्त उमेश पुत्र रामकिशोर नि0 ग्राम बहलोलपुर थाना कांट जिला शाहजहाँपुर के उकसाने पर अभियुक्त रामू पुत्र रामकिशोर व अभियुक्ता सोनाश्री पत्नी रामकिशोर निवासीगण ग्राम बहलोलपुर थाना कांट जिला शाहजहाँपुर द्वारा हत्या करने की नियत से तरल पदार्थ डालकर आग लगा दी है । जिससे आवेदक की पुत्री काफी झुलस गयी । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना कांट पर मु0अ0सं0 334/2026 धारा 109(1)/61(2) BNS पंजीकृत किया गया । थाना कांट पुलिस टीम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने व रोकथाम जुर्म जरायम, तलाश वांछित अपराधी में भ्रमणशील थी तभी मुखबिर खास की सूचना पर उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त रामू पुत्र रामकिशोर निवासी ग्राम बहलोलपुर थाना कांट जिला शाहजहाँपुर को अभायन मोड़ के पास थाना क्षेत्र कांट अन्तर्गत से समय करीब 13.10 बजे गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!