Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

महिला को डसा तो डिब्बे में कोबरा कैद कर अस्पताल पहुंचे परिजन।

संवाददाता: राजेश कुमार

पीलीभीत

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव मदरिया में मंगलवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना घटी। घर के आंगन में झाड़ू लगा रही महिला गंगादेई को एक जहरीले कोबरा ने डस लिया। आमतौर पर लोग ऐसे समय में घबरा जाते हैं, लेकिन परिजनों ने गजब की सूझबूझ दिखाई।

उन्होंने तुरंत ‘सांप मित्र’ रामकैलास की मदद से कोबरा को सुरक्षित एक प्लास्टिक के डिब्बे में कैद कराया और महिला के साथ सांप को भी जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में जीवित कोबरा देख हड़कंप मच गया, लेकिन डॉक्टरों ने परिजनों की इस हिम्मत की सराहना की। सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर के अनुसार, सांप की पहचान होने से सही एंटी-वेनम देने में आसानी हुई और महिला की जान बच गई। फिलहाल महिला की स्थिति स्थिर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!