Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

शांतिनिकेतन इंटर कॉलेज पचोखरा के मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान ।

संवाददाता: ब्यूरो रिपोर्ट 

मिर्जापुर 

जनपद के ब्लॉक राजगढ़ स्थिति शान्ति निकेतन इंटर कॉलेज पचोखरा मीरजापुर में मेधावी छात्र सम्मान 2026 का आयोजन किया गया। जिसमे शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षा में कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक के छात्र,छात्राओं के द्वारा कक्षा में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए उन सभी का माल्यार्पण करते हुए मेडल,प्रशस्ति पत्र के साथ गुलाब का पौध प्रदान कर मेधावी छात्र,छात्राओं को मिष्ठान प्रदान करते हुए, स्वागत व अभिनंदन किया गया।

सम्मान प्राप्त करने वालों में कक्षा 6 में सुधा ने प्रथम,रोशन ने द्वितीय व अनुराधा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 में अनन्या ने प्रथम,सचिन ने द्वितीय व विक्की ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 8 की परीक्षा में ज्योति ने प्रथम,शीतल ने द्वितीय व अरुण कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया,कक्षा 9 में दृष्टि,अनामिका व रिया ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया,हाईस्कूल परीक्षा 2026 में अनिकेत पाल पुत्र उमाशंकर,डढ़िया, भावां ने 600 में 512 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया,सचिन विश्वकर्मा ने द्वितीय व सत्यम कुमार गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कक्षा 11की परीक्षा में अर्पिता सिंह ने प्रथम,स्मृति विश्वकर्मा ने द्वितीय व सलमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया,कक्षा 12 यानि इंटरमीडिएट परीक्षा में राम अनुज ने 500 में 400 अंक प्राप्त कर प्रथम,आंचल कुमारी ने द्वितीय व अंश पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार बोर्ड परीक्षा 2025 के तहत हाई स्कूल परीक्षा में अर्पिता सिंह ने 600 में 539 अंक प्राप्त कर प्रथम,सलमा ने 600 में 483 अंक प्राप्त कर द्वितीय व शुभम मौर्या ने 466 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे,इंटरमीडिएट की परीक्षा में अजय कुमार ने 500 में 376 अंक प्राप्त कर पहला स्थान,आरिफ अली ने 350 अंक लेकर द्वितीय व प्रीतेश कुमार ने 326 अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।समारोह के दौरान विद्यालय प्रबन्ध समिति के उपाध्यक्ष, डॉ.नील रतन सिंह, प्रबन्धक , समरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष,संजीव कुमार सिंह व प्रबंध समिति साधारण सभा के मंत्री धनेश्वर सिंह अध्यापक विमल कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!