Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

मिशन शक्ति अभियान के तहत पीपलेश्वर महादेव मंदिर पर महिलाओं को किया गया जागरूक।

संवाददाता: जितेंद्र जायसवाल सपालू 

पिंडरा/वाराणसी 

फूलपुर थाना क्षेत्र के कठिराँव स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं छात्राओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा साइबर अपराध से बचाव के प्रति सजग करना रहा।

कार्यक्रम की अगुवाई मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक अनुराधा मौर्या ने की। उन्होंने उपस्थित महिलाओं व छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी तथा आपात स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही साइबर अपराधों—जैसे ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया दुरुपयोग—से बचाव के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

उन्होंने बताया कि वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल एवं डीसीपी गोमती ज़ोन के निर्देशन में जिले भर में मिशन शक्ति अभियान के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और किसी भी स्थिति में बिना भय के अपनी बात रख सकें।

इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 सहित अन्य आपात सेवाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को निर्भीक होकर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं ने भी विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाएं दूर कीं।

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक अनुराधा मौर्या, महिला कांस्टेबल रीना, नमिता सिंह, निरीक्षक रितेश कुमार, कांस्टेबल हरिकेश यादव, राजेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ ही समाज में सुरक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!