Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

सीतापुर के मोहम्मद जावेद ने रचा इतिहास, CUET-PG 2026 में AIR-3 हासिल।

संवाददाता: आलोक सिंह

सीतापुर 

सीतापुर से एक बड़ी और गर्व की खबर सामने आई है। जे. एस. सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्र मोहम्मद जावेद ने CUET-PG 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-3 हासिल कर इतिहास रच दिया है।

बी. फार्मा चतुर्थ वर्ष के छात्र जावेद की इस शानदार उपलब्धि ने न सिर्फ संस्थान, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

संस्थान प्रशासन ने इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए जावेद को बधाई दी है। डायरेक्टर डॉ. भूमिका योगी और डॉ. सुजीत गुप्ता ने कहा कि यह उपलब्धि छात्र की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

वहीं, संस्थान के चेयरमैन अरुण कुमार सिंह ने भी जावेद को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

जावेद की इस सफलता से संस्थान में खुशी का माहौल है और अन्य छात्रों के लिए भी यह एक बड़ी प्रेरणा बनकर उभरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!