जिलाधिकारी ने ददरा मुतलके रामपुर गांव का किया निरीक्षण भावां में मुसहर बस्ती में बिजली पानी देने एवं महादेव अमृत सरोवर का कायाकल्प करने को कहा।

संवाददाता: दिनेश पटेल
मिर्जापुर
जिलाधिकारी मिर्जापुर पवन कुमार गंगवार और मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने राजगढ़ ब्लाक के ददरा मुतलके रामपुर का औचक निरीक्षण किया और वहां पर बन रहे आवासों को देखा और उनको गुणवत्ता परक कार्य करके जल्द से जल्द पूरा करने को कहा इस निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने भावां ग्राम में बने मुसहर आवास में पानी और बिजली न होने की समस्या उठाई साथ ही महादेव अमृत सरोवर में पानी और गहराई न होने के कारण तालाब सूखा पड़ा हुआ है जिसके कारण पशुओं को पानी पीने में परेशानी हो रही है इस पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने परियोजना निदेशक से उक्त बस्ती में जल्द से जल्द अपनी और बिजली पहुंचाने के साथ सरोवर में पानी भरने को कहा जिससे लोगों को पेयजल में परेशानी ना हो।
ज्ञात होगी जल जीवन मिशन का पानी अभी तक इस बस्ती में नहीं पहुंचा है साथ ही साथ परिवार के लोगों को बिजली की सुविधा नहीं मिल पाई है बिजली देने के नाम पर एक वर्ष से बस्ती में खंभे गाड़कर छोड़ दिए गए हैं मगर आज तक उसमें तार खींचकर बस्ती को प्रकाशित नहीं किया गया।
बिजली विभाग के अधिकारी कहते हैं कि बजट अभी नहीं है इसलिए बस्ती में बिजली नहीं जा पा रही है सोचने वाली बात है कि यदि बजट नहीं था तो खंबे कैसे गड़ गये।
वही जल जीवन मिशन के कार्य को देख रहे अवर अभियंता श्याम वचन ने बताया कि जल्द से जल्द बस्ती में पानी पहुंचा दिया जाएगा और लोगों को पानी की समस्या नहीं होगी।
इस मौके पर एडियम नमामि गंगे श्रीमती विजेता परियोजना निदेशक धर्मराज सिंह खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र वर्मा एडियो पंचायत श्री कृष्ण उपाध्याय जल जीवन मिशन के प्रोजेक्ट मैनेजर सचिन श्रीवास्तव सहायक अभियंता अरुण प्रभाकर मौजूद रहे।




