Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

कुशीनगर जिले के नगर पंचायत फाजिलनगर में हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनीता शाही ने 713 वोटों से जीत दर्ज कर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया।

संवाददाता : अर्जुन गुप्ता

कुशीनगर 

बता दे कि सुनीता शाही स्वर्गीय शत्रुमर्दन प्रताप शाही की पत्नी हैं।गौरतलब है कि स्वर्गीय शत्रुमर्दन प्रताप शाही ने पूर्व में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में फाजिलनगर नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतकर क्षेत्र की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई थी। बीते वर्ष 23 सितम्बर को लंबी बीमारी के चलते लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया था, जिसके बाद यह सीट रिक्त हो गई थी।

रिक्त सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने सुनीता शाही को अपना प्रत्याशी बनाया। चुनाव में उनका सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश सिंह से था। मतगणना पूरी होने के बाद सुनीता शाही ने 713 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

यह उपचुनाव नगर पंचायत कार्यकाल के शेष लगभग डेढ़ वर्ष के लिए कराया गया था। परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई तथा समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!