नहीं चली एटीएम हेल्थ मशीन स्वास्थ्य कर्मियों का दावा निकला झूठा।

संवाददाता: दिनेश पटेल
मिर्जापुर
शुक्रवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने राजगढ़ स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया इस दौरान वहां पर लगा एटीएम हेल्थ मशीन न चलने की शिकायत लोगों ने किया जिस पर जिलाधिकारी ने एक व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण करने को कहा व्यक्ति स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए एटीएम हेल्थ पर गया लेकिन एटीएम हेल्थ पर उसकी जांच नहीं हो पाया और मशीन ने कोई जांच नहीं किया जिस पर लैब टेक्नीशियन ने कहा कि आपका डॉक्यूमेंट नहीं ले रहा है इसलिए जांच नहीं हो पा रही है।
ज्ञात होगी यह एटीएम हेल्थ मिशन 22 जनवरी 2022 को वर्तमान मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने उद्घाटन किया था और कहा था कि इस क्षेत्र में अब मरीजों को₹1 में सभी जांच मिल जाएगी लेकिन आज तक यह एटीएम हेल्थ मशीन नहीं चला। कहने को जिले की सांसद अनुप्रिया सिंह पटेल भी स्वास्थ्य मंत्री हैं लेकिन उन्होंने भी क्षेत्र की जनता के हितों को ध्यान में नहीं रखा यदि रखा होता तो यह एटीएम हेल्थ मशीन चल रहा होता और लोगों को इसका लाभ मिल रहा होता।
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार से पत्रकारों ने कहा कि इस अस्पताल पर ऑर्थोपेडिक और गायनोलाजिस्ट की कोई महिला चिकित्सक नहीं है तो उन्होंने कहा कि जल्द ही सीएमओ से बात करके यहां पर एक महिला डॉक्टर की नियुक्ति की जाएगी और लापरवाह डॉक्टर एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और एक डॉक्टर जो कई महीनो से नहीं आ रहा है उसका वेतन रोक दिया गया है इसी प्रकार से एक लैब टेक्नीशियन भी राजगढ़ अस्पताल पर सालों से नहीं आ रहा है पर वेतन ले रहा है ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कब करवाई होती है अब यह देखना बाकी है और राजगढ़ की स्वास्थ्य सेवाएं कब सुधरता हैं इसका लोगों को इंतजार रहेगा।




