जमीन विवाद में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु 24 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

संवाददाता: निलेश पटेल/दीपक शुक्ला
बरसठी, जौनपुर
जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरसठी पुलिस ने जमीन संबंधी विवाद में शांति भंग की आशंका के मद्देनजर 24 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिसअधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम घनापुर में जमीन संबंधी विवाद को देखते हुए कार्रवाई की।
पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कुल 24 व्यक्तियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत हिरासत में लेकर उनका चालान संबंधित न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्ति ग्राम घनापुर, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर के निवासी हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र पासवान, कांस्टेबल सुशील यादव, आरक्षी अभय यादव, आरक्षी बालकृष्ण तिवारी तथा महिला आरक्षी किरण शामिल रहीं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसी निरोधात्मक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।




