सुरक्षा व्यवस्था के साथ निकली कांवड़ यात्रा, सड़कों पर मुस्तैद रही सीतापुर पुलिस।

संवाददाता: ब्यूरो आलोक सिंह
सीतापुर
कोतवाली देहात क्षेत्र में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में कोतवाल अमर सिंह के नेतृत्व में नेपालापुर चौकी इंचार्ज श्यामू कनौजिया सहित कोतवाली देहात पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।
कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस कर्मी यात्रा मार्ग पर लगातार मौजूद रहे। पुलिस ने कांवड़ियों के साथ चलते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी, वहीं यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया गया।
कांवड़ यात्रा के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था या यातायात बाधित न हो, इसके लिए पुलिस टीम सड़क पर लगातार मुस्तैद रही। पुलिस की मौजूदगी में कांवड़ियों ने शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा पूरी की।
पुलिस प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।




