Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

इसरो में चयनित चंदन पटेल को विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने दी बधाई।

संवाददाता: अशीष सिंह 

रामनगर/जौनपुर

बतादे कि जफराबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा बुद्धिपुर निवासी वंशराज पटेल के सुपुत्र चंदन पटेल का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC), तिरुवनंतपुरम में सहायक सिविल पद पर चयन होने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है। शनिवार को मड़ियाहूँ विधायक डॉ. आर.के. पटेल चंदन पटेल के आवास पहुंचे और उन्हें तथा उनके परिवारजनों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

इस अवसर पर विधायक डॉ. पटेल ने कहा कि चंदन पटेल की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि मड़ियाहूँ की प्रतिभा अब देश की सेवा और अंतरिक्ष अनुसंधान जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में योगदान देने जा रही है, जो पूरे जनपद जौनपुर के लिए गर्व की बात है।

विधायक ने ईश्वर से कामना की कि चंदन पटेल अपने कार्यक्षेत्र में निरंतर सफलता प्राप्त करें तथा राष्ट्र की प्रगति और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने चंदन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मेहनत, लगन और समर्पण से हासिल की गई यह उपलब्धि अन्य युवाओं को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।

चंदन पटेल के इसरो में चयन की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोगों, शुभचिंतकों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी और इसे मड़ियाहूँ की प्रतिभा का देश की सेवा की ओर बढ़ता एक और गौरवपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!