तरंगा मंदिर में मिला मृत नवजात शिशु का शव, जांच में जुटी पुलिस ।

संवाददाता: दिनेश पटेल
मिर्जापुर
मिर्जापुर जनपद के चुनार थाना क्षेत्र के चौकी सक्तेशगढ़ के कुँवा खुर्द के तरंगा पानी टंकी मोड़ पर हनुमान मंदिर के अंदर शनिवार को समय लगभग सुबह 8 बजे एक नवजात बच्ची का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई l
घटना के सम्बन्ध में ग्रामीणों ने बताया कि सुबह कोई मंदिर में दर्शन करने गया तो देखा कि एक मृत् नवजात शिशु है कुछ ही समय में आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई लोगों के द्वारा तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं l
एक हल्का पीला कलर कपड़े बिछा कर उसी पर लिटाया गया था और अगरबत्ती, चुनरी भी बग़ल में रखा मिला दियली भी जलायी गई थी l मंदिर के पुजारी भी मंदिर में नहीं थे यह नवजात बच्ची इस मंदिर में कैसे आया यह चर्चा का विषय बना हुआ है l
सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच के लिए सैंपल साथ में ली l
इस संबंध में एस आई प्रवीण कुमार राय ने बताया कि एक मृत नवजात मंदिर के अंदर मिली है जांच की जा रही है l




