अपना दल कमेरावादी ने जिला मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन ,किसानों के खाद संकट और पेट्रोल में एथेनॉल मिलावट के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन।

भदोही , जनपद
किसानों को उर्वरक समय पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने तथा पेट्रोल डीजल में इथेनॉल की मिलावट पर रोक लगाने की मांग की गई। भदोही के महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय मे तैनात सी एम एस डॉ o आर आर मौर्या द्वारा सरकारी अस्पताल मे भ्रस्टाचार और अस्पताल के रंग रोगन एवं रखरखाव के नामपर आने वाले धन डकारा जा रहा तथा इसी अस्पताल मे तैनात संविदा डॉ आकाश गुप्ता द्वारा मरीजों से गाली गलौज व दुर्व्यवहार किया जाता है जिससे सरकार की छबि धूमिल हो रही है जिसका तबाबला किया जाये नगर पालिका परिषद भदोही द्वारा बरसात से पहले सफाई के लिए लाखो रूपये खर्च कर दिए गए लेकिन 7जुलाई को हुई मामूली बरसात ने सफाई के नाम पर भ्रस्टाचार की कलई खोल दी,,जिसमे चौरी रोड, रामरायपुर, इंदिरामिल, जमुनी कॉलोनी इत्यादि ए आर टी.ओ.सरपंतहा ज्ञानपुर मे दलालो की गुंडागर्दी चरम पर जहाँ लाइसेंस बनवाने वाले लोगो से अवैध वसूली आम बात है*
अपना दल कमेरावादी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया, तत्पश्चात महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी/प्रतिनिधि को सौंपा गया। जिसके माध्यम से किसानों को कृषि कार्य हेतु समय पर व पर्याप्त मात्रा में खाद उर्वरक उपलब्ध कराने तथा पेट्रोल–डीजल में किये जा रहे इथेनॉल मिलावट पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई।
पूर्ण नियोजित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वाहन 11:00 बजे से जनपद के विभिन्न विधानसभाओं से जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने “किसानों को खाद उपलब्ध कराओ” “प्रदेश में खाद संकट क्यों, भाजपा सरकार जवाब दो” “इथेनॉल मिलावट की दुश्वारियां का जिम्मेदार कौन, जवाब दो जवाब दो” “कालाबाजारी जमाखोरी और मिलावट पर रोक लगाओ” आदि नारे लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री जितेन्द्र पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार धान की रोपाई के समय किसानों को खाद उर्वरक उपलब्ध नहीं कर पा रही है। इसके लिए किसानों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। साधन सहकारी समितियां पर खाद न मिलने से किसानों को बाजार से महंगे दामों पर ब्लैक खाद उर्वरक खरीदना पड़ रहा है। जिससे किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल में इथेनॉल की मिलावट से बड़ी संख्या में दो पहिया एवं चार पहिया वाहन खराब हो रहे हैं, उनके माइलेज में भी कमी आई है, इससे भी आम आदमी बुरी तरीके से प्रभावित है। जनता के बुनियादी जरूरतों पर सरकार की नाकामियों के कारण उत्पन्न हो रही दुश्वारियों से जनता काफी परेशान है, और इससे बेफिक्र डबल इंजन की सरकार भावनात्मक मुद्दों को उठाकर ध्रुवीकरण करके वोटों की गुणा गणित ठीक करने में लगी हुई है। लेकिन जनता अब समझ रही है, इसलिए सरकार में रहना है तो आम जनता के हितों का ध्यान रखना होगा। वक्ताओं ने चेतावनी दी की यदि शीघ्र समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जाता है तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सभाजीत पटेल, गौरव विश्वकर्मा,डॉ o शिवम् जायसवाल, विपुल गुप्ता,फहद अहमद,अंशुमन शर्मा, अंश पटेल, आदिल, शाहनवाज इत्यादि लोग शामिल रहे।




