Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

आगामी मानसून के दृष्टिगत विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक संपन्न, तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश।

जौनपुर 

बतादे कि जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में आगामी मानसून के दृष्टिगत विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने वर्षा ऋतु के दौरान संभावित समस्याओं एवं उनसे निपटने की तैयारियों की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा पशुहानि की स्थिति उत्पन्न न हो और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सड़कों पर जहां भी गड्ढे हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से भर लिया जाए, जिससे वर्षा के दौरान आवागमन बाधित न हो। विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि विद्युत खंभों एवं ट्रांसफार्मरों पर डेंजर बोर्ड लगाए जाएं तथा बारिश के मौसम को देखते हुए विद्युत आपूर्ति एवं सुरक्षा से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी विभाग समन्वय बनाकर सतर्कता के साथ कार्य करें।

जिलाधिकारी ने नगर निकायों, विद्युत विभाग एवं लोक निर्माण विभाग को सक्रिय मोड में रहकर कार्य करने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए, इसके लिए पंपिंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा मेनहोल को शत-प्रतिशत ढकवाया जाए। साथ ही नालों एवं नालियों की नियमित सफाई, कूड़ा निस्तारण तथा स्वच्छता की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं पेंटिंग कराए जाने के भी निर्देश दिए।  इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अतिक्रमण की गई पटरियों को अभियान चलाकर खाली कराया जाए, जिससे आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फील्ड में नियमित भ्रमण कर व्यवस्थाओं का सत्यापन करें और जहां भी कमी मिले, उसे तत्काल दूर कराया जाए।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!