Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

समूह के सहयोग से अंकिता ने शुरू किया सिलाई केंद्र, बनीं आत्मनिर्भर ।

जौनपुर

महाराजगंज विकासखंड के एक गांव की रहने वाली अंकिता त्रिपाठी स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिला। समूह से ऋण प्राप्त कर उन्होंने सिलाई केंद्र का अपना व्यवसाय शुरू किया अंकिता बताती हैं कि समूह से जुड़ने से पहले उनके लिए अपना कोई कारोबार शुरू करना आसान नहीं था। स्वयं सहायता समूह से मिली आर्थिक मदद और सहयोग ने उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया। समूह से ऋण लेकर उन्होंने सिलाई केंद्र की शुरुआत की, जिससे आज वह अपने पैरों पर खड़ी होकर स्वयं का कारोबार चला रही हैं।

अंकिता कहती हैं, “समूह ने मुझे बहुत संभाला और आगे बढ़ने का अवसर दिया। समूह के माध्यम से मुझे अपना कारोबार शुरू करने का मौका मिला, जिससे मेरी एक नई पहचान बनी है। आज मैं अपना काम खुद कर रही हूं और इससे मुझे बहुत खुशी मिलती है।”

वह बताती हैं कि स्वयं सहायता समूह ने न केवल उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनने में मदद की, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना भी विकसित की। अब वह अपने हुनर के माध्यम से आय अर्जित कर रही हैं और अपने परिवार को भी आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान कर रही हैं।   अंकिता का कहना है कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आगे बढ़ने और अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। समूह के सहयोग से उनके जैसी अनेक महिलाएं अपने हुनर को व्यवसाय में बदलकर नई पहचान बना रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!