Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

वन डे गवर्नेंस शिविर में 192 से अधिक सेवाओं का हुआ निस्तारण, लाभार्थियों को मिली विभिन्न योजनाओं की सुविधाएं।

केराकत, जौनपुर

शासन की मंशा के अनुरूप आम जनता को त्वरित एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तहसील केराकत में आयोजित “एक दिन में अनेक समाधान (वन डे गवर्नेंस)” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। शिविर की निगरानी उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती के नेतृत्व में की गई, जबकि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर में राजस्व, समाज कल्याण, कृषि, पूर्ति, पंचायती राज एवं अन्य विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 101 जन्म प्रमाण पत्र एवं 45 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए। कृषि विभाग द्वारा 3 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री एवं ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई तथा 5 किसानों को बाजरा मिनी किट वितरित की गई।

समाज कल्याण विभाग की ओर से 3 वृद्धावस्था पेंशन, 2 विधवा पेंशन तथा 2 अन्य पात्र लाभार्थियों के आवेदन स्वीकृत किए गए। वहीं खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा 3 अंत्योदय कार्ड तथा 12 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध कराए गए।

शिविर में प्राप्त 9 प्रार्थना पत्रों में से 7 का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजा गया।

उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती ने कहा कि वन डे गवर्नेंस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।

शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!