Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

रामपुर सावन के अंतिम रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने लगाया विशाल भंडारा।

संवाददाता: शारिक खान 

रामपुर।

सावन के अंतिम रविवार के पावन अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, जनपद रामपुर, जिसका कार्यक्षेत्र समस्त उत्तर प्रदेश है, की ओर से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का शुभारंभ नगर विधायक श्री आकाश सक्सेना जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इसके उपरांत युवा जिला अध्यक्ष अखिल अग्रवाल जी एवं जिला कोषाध्यक्ष ऋचा अग्रवाल जी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान को भोग लगाया गया। इसके बाद भंडारे का शुभारंभ हुआ, जो श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण देर शाम तक निरंतर एवं सुचारू रूप से चलता रहा।

भंडारे के आयोजन में सूर्य प्रकाश पाल जी,(उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश सरकार एवं दर्जा राज्य मंत्री तथा उत्तर प्रदेश निर्माण सहकारी संघ)प्रमोद कुमार आहूजा जी(वरिष्ठ भाजपा नेता)भारत भूषण गुप्ता जी(वरिष्ठ भाजपा नेता)अवधेश शर्मा जी एवं अनुज भारद्वाज जी( युवा भारतीय जनता पार्टी )सहित अनेक गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति एवं कार्यकर्ताओं की सेवा भावना से पूरे भंडारा स्थल का वातावरण भक्तिमय एवं भगवामय हो गया।

भंडारे की सफलता में संगठन के युवा जिला अध्यक्ष अखिल अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष ऋचा अग्रवाल, जिला महामंत्री ओमप्रकाश जोशी, जिला युवा महामंत्री मोहम्मद रफी, जिला महिला महामंत्री शेफाली अरोरा, जिला महिला नगर अध्यक्ष शाइस्ता खान, जिला युवा महामंत्री सूर्यांश सक्सेना, नगर युवा अध्यक्ष आशीष सक्सेना, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीना अग्रवाल, क्षेत्रीय मंत्री मनु सक्सेना, क्षेत्रीय संगठन मंत्री सरिता विश्नोई, नगर संगठन मंत्री अंकुर राठौर, नगर उपाध्यक्ष ऋषभ रस्तोगी, जिला युवा प्रचार मंत्री उदित बंसल सहित शिवांशु अग्रवाल, प्रियांशु सक्सेना, प्रशांत मल्होत्रा, रेणु सक्सेना, मयंक सक्सेना, चिराग सक्सेना, अनु मिश्रा एवं सुखदेव मिश्र आदि पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग रहा।

सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संगठन की एकजुटता, सेवा भावना और अनुशासन के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, जनपद रामपुर का भंडारा पूरे क्षेत्र में विशेष आकर्षण का केंद्र रहा और भंडारा पंडाल अपनी भव्यता एवं सुव्यवस्थित आयोजन के कारण सबसे अलग दिखाई दिया।

संगठन की ओर से जिलाध्यक्ष (महिला) नेहा रस्तोगी द्वारा सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!