पिंडरा एसीपी प्रतीक चौहान की विदाई, नए एसीपी का हुआ स्वागत।

संवाददाता:जितेंद्र जायसवाल (सपालू )
फूलपुर वाराणसी
तहसील परिसर में वकीलों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में स्थानांतरित हुए एसीपी प्रतीक चौहान को विदाई दी गई, वहीं नवागत एसीपी प्रशांत सिंह का गर्मजोशी से वकीलों और कर्मचारियों ने स्वागत किया गया। इसके पूर्व बाबतपुर स्थित बनारस किला में एसीपी प्रतीक कुमार की पुलिस अधिकारियों द्वारा विदाई दी गई। जिसमे डीसीपी नीतू कादयान समेत सर्किल के सभी थाना प्रभारी शामिल हुए।
वही तहसील में समारोह के दौरान पूर्व महामंत्री सुधीर कुमार सिंह ने एसीपी प्रतीक चौहान को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट पंधारी यादव ने नवागत एसीपी प्रशांत सिंह का अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, आमजन की समस्याओं के समाधान और पुलिस-जन संवाद को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वही नए एसीपी प्रशांत सिंह ने कहाकि जनता की सुरक्षा, पारदर्शी कार्यशैली और बेहतर पुलिसिंग उनकी प्राथमिकता रहेगी।
कार्यक्रम में पूर्व महामंत्री सुधीर कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष शिवपूजन सिंह, जवाहरलाल वर्मा , गुड्डू खा,अजय गुप्ता संतलाल, संतोष सिंह, श्याम सुंदर पटेल, आलोक कुमार, दीपक सैनी, पुष्पेंद्र कुमार एडवोकेट के अलावा फूलपुर इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह, बड़ागाँव प्रवीण कुमार सिंह तथा एसीपी कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।




