Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

एकता ही संगठन की ताकत — तारकेश्वर सिंह ,ग्रापये की हुई बैठक।

संवाददाता: आशीष सिंह 

पिंडरा, वाराणसी

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशनके बैनर तले पिंडरा तहसील इकाई की एक बैठक रविवार को स्वामी हरहरानंद आश्रम परिसर में हुई। जिसमें नए सदस्यों को कार्ड वितरण के साथ उन्हें संगठन के प्रति एकजुटता स्थापित करने का आह्वान किया गया।

ग्रापए के मण्डल संरक्षक तारकेश्वर सिंह ने कहाकि ग्रापए आज देश के ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों का एक बड़ा संगठन बन गया है। यही कारण है कि जिले के जिला स्थाई समिति की बैठक में जिलाधिकारी द्वारा ग्रापए के सदस्यों को आमंत्रित किये जाने के साथ उनके विचार लिए जाने लगे। मण्डल महामंत्री प्रदीप पांडेय ने कहाकि एकता में ताकत होती है। जब लोग संगठित होंगे तो उनके बात को सभी सुनने को तैयार होंगे। मण्डल महामंत्री शेषमणि सिंह ने संगठन के दायित्व व कार्यो पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार तिवारी व धन्यवाद ज्ञापन तहसील अध्यक्ष संजय गुप्ता ने दिया।

इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विकास दत्त मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गजेंद्र सिंह, मण्डल पदाधिकारी पनधारी वर्मा, नौशाद खा,जिला संगठन मंत्री प्रवीण यादव, जिला संरक्षक रामजी पांडेय,जिला कोषाध्यक्ष अनुराग जायसवाल, राजातालाब तहसील अध्यक्ष रमेश शर्मा,संजय गुप्ता,शिवम गुप्ता,धनंजय मोदनवाल,मो0 इरफान उर्फ गुड्डू हासमी,मेराज अहमद,आशीष सिंह, विवेकानंद, रंजीत वर्मा, सतीश कुमार सहित अन्य ग्रापए के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!