48 घंटे में हत्याकांड का खुलासा! सी ओ सदर, प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह की टीम ने तीन हत्यारोपियों को दबोचा।

संवाददाता: ब्यूरो आलोक सिंह
सीतापुर
सीतापुर पुलिस ने एक बार फिर तेज़ और प्रभावी कार्रवाई का परिचय देते हुए महज 48 घंटे के भीतर महिला हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त लोहे का बेलचा भी बरामद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह बड़ी सफलता हासिल हुई। पूरे ऑपरेशन की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आलोक सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर नेहा त्रिपाठी ने की।
इस सनसनीखेज हत्याकांड के सफल अनावरण में कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह और उनकी टीम के साथ एसओजी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लगातार साक्ष्य जुटाकर और त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि प्रेम संबंधों और आपसी विवाद के चलते पिंकी गुप्ता की हत्या की साजिश रची गई थी। तीनों आरोपी घर में घुसे और सो रही महिला पर लोहे के बेलचे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने 48 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सना लोहे का बेलचा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
सीतापुर पुलिस की इस त्वरित और सफल कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।




