Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

पूर्व विधायक ऊदल पटेल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, 21 पौधों का किया गया पौधरोपण।

संवाददाता: आशीष सिंह 

पिंडरा, वाराणसी 

उत्तर प्रदेश की राजनीति के पुरोधा, सादगी और शुचिता के प्रतीक तथा कोलअसला (वर्तमान पिंडरा) विधानसभा के स्वतंत्रता सेनानी एवं 9 बार के पूर्व विधायक रहे स्व. ऊदल पटेल की 21वीं पुण्यतिथि पिंडरा स्थित श्रीमती स्वराजी देवी बालिका इंटर कॉलेज परिसर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनकी स्मृति में 21 पौधों का पौधरोपण भी किया गया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्व. ऊदल पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. ऊदल पटेल ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाकर समाज के उत्थान के लिए जीवनभर कार्य किया। उनकी सादगी, ईमानदारी और जनसेवा की भावना आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस दौरान भाजपा जिला मंत्री फौजदार शर्मा, उनके पौत्र अजय ऊदल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष पाठक, मंडल अध्यक्ष सुनीलदत्त वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामू गुप्ता, ज्ञान पटेल, अमित वर्मा, विजय, राहुल, मनोज सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!