किसानों की समस्याओं को लेकर किसान यूनियन राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उस्मान खान ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

संवाददाता: शारिक खान
रामपुर
उत्तर प्रदेश/ रामपुर/किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर किसान यूनियन राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उस्मान खान बबलू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने कृषि, सिंचाई, बिजली, फसल भुगतान तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उस्मान खान बबलू ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए तथा किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का नियमानुसार समाधान कराया जाएगा।
इस दौरान किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।




