Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

हीट वेव से बचाव हेतु सावधानियां अपनाएं, स्वयं एवं दूसरों को सुरक्षित रखें: जिलाधिकारी।

संवाददाता: शारिक खान 

रामपुर 

भारतीय मौसम विभाग द्वारा उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में हीट वेव (लू) एवं अत्यधिक तापमान को लेकर चेतावनी जारी किए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी ने जनपदवासियों से सतर्कता एवं सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जिससे हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन एवं अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में सभी नागरिक आवश्यक सावधानियां अपनाकर स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें।

*पर्याप्त पानी और तरल पदार्थों का करें सेवन*

जिलाधिकारी ने जनसामान्य से अपील करते हुए कहा कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, भले ही प्यास महसूस न हो। ओआरएस, नींबू पानी, लस्सी एवं अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें। दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। हल्के रंग के ढीले सूती वस्त्र पहनें तथा धूप से बचाव के लिए टोपी, छाता एवं पानी की बोतल साथ रखें।

*बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का रखें विशेष ध्यान*

उन्होंने कहा कि बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं एवं बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखा जाए। घर एवं कार्यस्थल को हवादार रखें तथा पशुओं के लिए भी छाया एवं पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

लू के गंभीर लक्षणों को न करें नजर अंदाज जिलाधिकारी ने बताया कि अत्यधिक कमजोरी, चक्कर आना, तेज बुखार, उल्टी, बेहोशी, भ्रम की स्थिति, पसीना बंद होना अथवा शरीर का तापमान असामान्य रूप से बढ़ना लू के गंभीर लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर व्यक्ति को तत्काल छायादार स्थान पर ले जाएं, यदि वह होश में हो तो ठंडा पानी दें तथा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से तुरंत संपर्क करें।

*तेज धूप और भारी शारीरिक कार्य से बचने की सलाह*

उन्होंने लोगों से अपील की कि तेज धूप में भारी शारीरिक कार्य अथवा व्यायाम न करें, खाली पेट घर से बाहर न निकलें तथा शराब, अधिक चाय, कॉफी एवं अत्यधिक मीठे पेय पदार्थों के सेवन से बचें, क्योंकि इससे शरीर में पानी की कमी बढ़ सकती है। बच्चों एवं वृद्ध व्यक्तियों को बंद वाहन में अकेला न छोड़ें।

विभागों को सतर्कता बरतने के निर्देश जिलाधिकारी ने पंचायत प्रतिनिधियों, विद्यालयों एवं सभी विभागों को भारतीय मौसम विभाग की चेतावनियों के प्रति सतर्क रहने तथा हीट वेव से बचाव के उपायों को प्रभावी रूप से अपनाने के निर्देश दिए हैं।

खुद सुरक्षित रहें, दूसरों को भी करें जागरूक उन्होंने कहा कि सभी नागरिक हीट वेव से बचाव के उपाय अपनाकर स्वयं को सुरक्षित रखें तथा दूसरों को भी जागरूक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!