Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

राजगढ़ से मड़िहान तक कल निकलेगी सरदार पटेल एकता रथ एवं न्याय यात्रा,एसडीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन।

मिर्जापुर
क्षेत्र के किसानों, युवाओं और आमजन की समस्याओं को प्रखर आवाज देने के लिए शनिवार को राजगढ़ इलाके में एक विशाल मार्च का आयोजन किया जा रहा है। मड़िहान विधानसभा प्रभारी चंद्रभान सिंह पटेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह 8:00 बजे राजगढ़ क्षेत्र के पटेल नगर बाजार स्थित सब्जी मंडी से सरदार पटेल एकता रथ एवं न्याय यात्रा की शुरुआत होगी।
यह न्याय यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए सुबह 11:00 बजे मड़िहान तहसील परिसर पहुंचेगी। जहां क्षेत्र की विभिन्न जनहितकारी मांगों और समस्याओं को लेकर महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी मड़िहान को सौंपा जाएगा। प्रमुख नेतृत्व और उपस्थिति यात्रा की तैयारियों और रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए आयोजित बैठक में भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से योगेंद्र सिंह (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य)
मोहित भाई पटेल (जिलाध्यक्ष, चित्रकूट)
रवि शंकर सिंह पटेल (न्याय यात्रा प्रभारी, मड़िहान) योगेश सिंह (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) विक्रम पटेल (ब्लाक अध्यक्ष, राजगढ़) अभिषेक पटेल, संतोष पटेल, मनीष प्रजापति समेत क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता रहे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में एकता का संदेश देना और स्थानीय प्रशासनिक व जनहित के मुद्दों को सरकार तक मजबूती से पहुंचाना है। आयोजकों ने क्षेत्र की जनता से इस न्याय यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!