संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर लेखपालों ने दिया धरना आठ सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन।

संवाददाता: जितेंद्र जायसवाल सपालू
फूलपुर/ वाराणसी
पिंडरा तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपालों ने बहिष्कार किया। लेखपाल तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए और अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम पिंडरा कुंदनराज कपूर को सौंपा।
धरने के दौरान लेखपालों ने कहा कि राजस्व विभाग से संबंधित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर वे लंबे समय से शासन और विभागीय अधिकारियों को पत्रक देते आ रहे हैं, लेकिन मांगों पर अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते संघ के आह्वान पर संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन करना पड़ा।
ज्ञापन में लेखपालों ने 10 वर्षों से लंबित ग्रेड पे समान करने, वेतन विसंगतियां दूर करने, अंतरमंडलीय स्थानांतरण की व्यवस्था लागू करने, पदोन्नति प्रक्रिया लागू करने तथा विभागीय परीक्षा सहित आठ सूत्रीय मांगों के समाधान की मांग की।
इस दौरान लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष राजेश कुमार, मंत्री संतोष सिंह, संतोष पटेल, सुशील श्रीवास्तव, योगेश गुप्ता, सुरेश, रजनीकांत, आशीष कुमार, शुभम पांडेय, कृष्ण मुरारी लाल, धर्मेंद्र गौड़, मनीष कुमार, शुभम परमार, ताम्रवणी, संजय तिवारी समेत अन्य लेखपाल मौजूद रहे।




