यूपी

25 वर्ष बाइक यात्रा का जरही में भव्य स्वागत, सैकड़ों लोग हुए शामिल।

संवाददाता: बिनोद गुप्ता

जरही/छत्तीसगढ़

वाड्रफनगर से वाराणसी तक निकलने वाली 25 वर्ष बाइक यात्रा का जरही में भव्य स्वागत किया गया। भाजपा के संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस बाइक यात्रा के जरही पहुंचने पर मंगल भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक शकुंतला पोर्ते, पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा, जरही मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह, अशोक गुप्ता, लालू लाल सिंह, हिमांशु सिंह, ओपी तिवारी, शरद चंद्र द्विवेदी, पप्पू सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

बाइक यात्रा के जरही पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से यात्रियों का जोरदार स्वागत किया। वहीं क्षेत्र की महिलाओं ने भी अपनी विधायक शकुंतला पोर्ते का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

मंगल भवन में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

आज हमारा देश एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है विकसित भारत का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र बनाने का लक्ष्य देश के सामने रखा है विकसित भारत की ओर आर्थिक विकास का नाम नहीं इसका अर्थ है हर नागरिक को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य मिले युवाओं को रोजगार अवसर मिले किसान समृद्ध हो और महिला आत्मनिर्भर बने और देश विज्ञान तकनीकी उद्योग तथा नवाचार के क्षेत्र दुनिया को नेतृत्व करें प्रधानमंत्री जी का इस पर संदेश है कि विकसित भारत का निर्माण केवल सरकारी लेवल की देश की 140 करोड़ नागरिकों को सामूहिक भागीदारी से होगा आज के युवा इस परिवर्तन का सबसे महत्वपूर्ण भाग हमारी मेहनत हमारी सोच हमारी जिम्मेदारी और हमारे छोटे-छोटे प्रयास आने वाले भारत की तस्वीर तय करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!