यूपी

लोहरापुर में अपना दल (एस) की उत्तरी जोन की मासिक बैठक संपन्न विधायक डॉ. सुनील पटेल ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का किया आह्वान।

संवाददाता: आशीष सिंह 

वाराणसी

रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लोहरापुर में अपना दल (एस) की उत्तरी जोन की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की।

विधायक डॉ. सुनील पटेल ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा तथा जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार के माध्यम से जनता से जुड़ने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!