यूपी
रील बनाने के दौरान चला अवैध असलहा, किशोर के गाल में लगी गोली।

पिंडरा/वाराणसी
थाना फूलपुर क्षेत्र के ग्राम बेहवरिया में शनिवार दोपहर करीब एक बजे रील बनाने के दौरान अवैध असलहे से अचानक गोली चल गई। गोली लगने से नितिन चौहान (16) के गाल में चोट लग गई। घायल को उपचार के लिए सीएचसी पिंडरा भेजा गया।
बताया गया कि दिलीप मिश्रा के मकान पर नितिन चौहान, कृष्णा मिश्रा और शिवम चौहान, तीनों करीब 16 वर्ष, कथित तौर पर अवैध असलहा लेकर रील बना रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और नितिन घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही एसीपी पिंडरा, थाना प्रभारी फूलपुर तथा चौकी कठिरांव पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने कृष्णा मिश्रा और शिवम चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अवैध असलहे के संबंध में भी जांच कर रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।




