Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

रमना में 250 करोड़ की लागत से विकसित होगा टेक्सटाइल पार्क, विधायक डॉ. सुनील पटेल ने अधिकारियों से की चर्चा।

संवाददाता: आशीष सिंह 

रोहनिया/वाराणसी

रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रमना में ₹250 करोड़ की लागत से 75 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित होने वाले टेक्सटाइल पार्क को लेकर विधायक डॉ. सुनील पटेल ने विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की। बैठक में परियोजना की प्रगति, प्रस्तावित सुविधाओं, आधारभूत ढांचे और रोजगार सृजन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
विधायक ने कहा कि टेक्सटाइल पार्क क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इससे स्थानीय बुनकरों, कारीगरों, उद्यमियों और युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही कपड़ा उद्योग से जुड़े छोटे-बड़े कारोबार को बढ़ावा मिलने से स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के ‘5F विजन’—फार्म से फाइबर, फाइबर से फैक्ट्री, फैक्ट्री से फैशन और फैशन से विदेश—को साकार करने की दिशा में यह परियोजना महत्वपूर्ण कदम है। टेक्सटाइल पार्क में आधुनिक सुविधाएं विकसित होने से उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन की बेहतर व्यवस्था तैयार होगी।
परियोजना के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं और पारंपरिक कारीगरी को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का अवसर मिलेगा। इससे युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार प्राप्त करने की संभावनाएं बढ़ेंगी और पलायन पर भी अंकुश लग सकता है। अधिकारियों से चर्चा के दौरान परियोजना को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने तथा आवश्यक विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। विधायक ने कहा कि टेक्सटाइल पार्क के विकसित होने से रमना सहित पूरे रोहनिया क्षेत्र को औद्योगिक पहचान मिलेगी और आने वाले समय में आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!