Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

डीईओ डॉ. नितिन गौड़ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण।

संवाददाता :डॉ प्रथम सिंह 

अमरोहा

26 सितंबर 2026 निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद अमरोहा के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट गोदाम का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों का जायजा लिया तथा सुरक्षा कर्मियों को 24 घंटे तैनात रहने के निर्देश दिए। उन्होंने गोदाम में रखी बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट के सुरक्षित भंडारण की जानकारी ली तथा सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार गैर-चुनाव अवधि के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भंडारण तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु यह त्रैमासिक निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संपन्न हुआ।

निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेन्द्र प्रताप सिंह डिप्टी कलेक्टर रितु रानी तथा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!