यूपी
लापता रामू वर्मा का शव मिला नहर में।

संवाददाता: वीरेन्द्र कुमार पटेल
प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ कधई थाना क्षेत्र के अस्थरा गांव निवासी रामू वर्मा उम्र 40 वर्ष शनिवार को अपने घर से ट्राई साइकिल से निकले थे जो दोनों पैरों से दिव्यांग थे और शारदा सहाय खंड 36 की नहर की पटरी पर ट्राई साइकिल जिनकी खड़ी मिली थी और रामू वर्मा लापता हो गए थे 5 दिन बाद पट्टी कोतवाली थाना क्षेत्र के कुंदनपुर गांव में शौच करने के लिए ग्रामीण गए तो उनका शव पुल के पास झाड़ियां में फंसा पड़ा देख गया घटना की सूचना पट्टी कोतवाली पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लिया है।
परिजनों के मुताबिक दिव्यांग रामू वर्मा के साथ एक व्यक्ति और था जो ट्राई साइकिल नहर के पास जहां मिली थी कुछ दूरी पर पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में उसे साथ जाते देखा गया है।




