कनेरी कार्यालय में मानस सिंह के जन्मदिन पर जुटे कार्यकर्त्ता,रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ दी बधाई।

संवाददाता: आशीष सिंह
वाराणसी/ रोहनिया
अपना दल (एस) युवा मंच के जिला अध्यक्ष मानस सिंह का जन्मदिन रोहनिया विधानसभा के कनेरी स्थित पार्टी कार्यालय पर उत्सव की तरह मनाया गया। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच पूरे परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला। इस दौरान रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने मानस सिंह को केक खिलाकर, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में रोहनिया सहित आसपास की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर, केक काटकर और जोरदार नारों के साथ मानस सिंह का अभिनंदन किया। समारोह में राष्ट्रीय सचिव अजीत पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल, आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र पटेल, अभिमन्यु सिंह, श्यामली पटेल, विनोद पटेल, अखिलेश देवराज पटेल,राहुल पटेल, शमशेर पटेल सहित अनेक जोन अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में राजनीतिक एकजुटता और कार्यकर्ताओं का उत्साह चर्चा का विषय बना रहा।




