भू माफियाओ का दम्पत्ति पर जानलेवा हमला थानाध्यक्ष की भूमिका को लेकर सवाल।

वाराणसी
वाराणसी के जन्सा थाना क्षेत्र के भदया गांव में दबंग भू माफियाओ द्वारा जमीन कब्जा करने के नियत से दम्पत्ति पर जान लेवा हमला कर दिया।हमला उस समय हुआ जब दम्पत्ति अपने खेत मे धान की रोपाई कर रहे थे।
बताया जाता है कि दबंगो के हमले में महेंद्र पटेल 50 वर्ष उनकी पत्नी 45 वर्ष गम्भीर चोटे आई है। दबंगो ने दम्पत्ति को धान की खेत मे मारपीट कर घायल कर दिया।पीड़ित महेंद्र प्रताप वर्मा जब जंसा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो उल्टे पीड़ित के खिलाफ 151 की कार्यवाही कर थाने पर बैठा लिया गया।इस मामले में पीड़िता शुभावती वर्मा ने बताया कि वह अपने खेत मे मजदूरों को लेकर धान की रोपाई कर रही थी।आधा दर्जन हाथ मे लाठी ठंडा लेकर आए और माँ बहन की भद्दी गाली देते हुए हमला कर दिए।मेरे पति को पीटने लगे।दो लोग मुझे भी मारे पिटे और अश्लील हरकत किए।दबंगो ने जान से मारने की धमकी भी दिए है।आरोप है कि इस मामले में थानाध्यक्ष व हल्का दरोगा भू माफियाओ से प्रभावित है।पुलिस द्वारा मोटी रकम लेकर एक तरफा कार्यवाही किया जा रहा है।जंसा थाने से न्याय न मिलने पर पीडिता ने गुरुवार को पुलिस आयुक्त को पत्र देकर भू माफियाओ के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।




