Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

प्राथमिक स्वास्थ्य एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, अभिलेखों को पूर्ण रखने के दिए निर्देश।

जौनपुर 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 गंगाराम गौतम द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजी बाजार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित पाए गए। स्वास्थ्य केंद्र पर साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

निरीक्षण के दौरान प्रसव कक्ष एवं संबंधित अभिलेखों का भी अवलोकन किया गया। प्रसव पंजिका के निरीक्षण में पाया गया कि स्टाफ नर्स द्वारा प्रसूता श्रीमती पूनम कनौजिया के आधार संख्या एवं बैंक खाता संख्या का विवरण अंकित नहीं किया गया था। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संबंधित स्टाफ नर्स को निर्देशित किया कि किसी भी प्रसूता को डिस्चार्ज करने से पूर्व आधार संख्या एवं बैंक खाता संख्या सहित सभी आवश्यक विवरण प्रसव पंजिका में अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत देय भुगतान समयबद्ध रूप से लाभार्थी के खाते में किया जा सके।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अभिलेखों का नियमित एवं त्रुटिरहित संधारण सुनिश्चित करने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इसके उपरान्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया, जिसमें डॉ. सविता, डॉ. नेहा कुमारी तथा विनोद गौतम निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए। उक्त कार्मिकों से अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। चिकित्सालय में एनेस्थेटिस्ट एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि संस्थान में शीघ्र नियमित रूप से सिजेरियन (सी-सेक्शन) प्रसव सेवाएं प्रारंभ कराई जाएं। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन थियेटर में ओटी टेबल, ओटी लाइट सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। यदि किसी आवश्यक उपकरण अथवा सामग्री की कमी हो तो उसकी मांग तत्काल प्रस्तुत की जाए, जिससे शीघ्र उपलब्ध कराई जा सके और सिजेरियन प्रसव सेवाएं प्रारंभ हो सकें।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, एनसीडी स्क्रीनिंग, टीबी रोगियों के उपचार एवं डेटा प्रविष्टि सहित सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति नियमित रूप से ई-कवच पोर्टल पर दर्ज की जाए। साथ ही लंबित दावों का समयबद्ध निस्तारण करते हुए डीएमएस पोर्टल पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोहिंदा का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लैब टेक्नीशियन उपस्थित पाए गए। वहीं कनिष्ठ सहायक निरीक्षण के समय अनुपस्थित मिले, जिनसे अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!